फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने कुबूली ड्रग्स लेने की बात

Tue, 08 Sep 2020 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आज एनसीबी की टीम ने बड़ा कदम उठाया है। NCB ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (RheaArrested) को गिरफ्तार किया है। रिया ने एनसीबी की पूछताछ में मंगलवार को खुद भी ड्रग्स लेने की बात कुबूल की है। मंगवार शाम 4 बजे इसका आधिकारिक एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। जब से ये पूछताछ शुरू हुई थी तभी से माना जा रहा था कि रिया से हर एंगल से पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद ही उन्हें  गिरफ्तार किया जाएगा। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने भी गिरफ्तारी से बचाने के लिए उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी नहीं देने की बात की थी।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
बता दें पहले ऐसी खबरे आ रही थीं कि रविवार को ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन एनसीबी ने रविवार को उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। रिया पर ड्रग्स खरीदने, बेचने और इस्तेमाल करने का आरोप है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा था कि सुशांत को ड्रग्स लेने की लत थी, उन्होंने कभी ड्रग्स को हाथ भी नहीं लगाया।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
मगर जब रिया की व्हाट्सएप चैट सामने आई तो मामला उलटा निकला। रिया 2017 से ही ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थीं। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्योरो की टीम ने पहले से ही शिकंजा कस दिया है। इसके अलावा दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। केस में सीबीआई की जांच चल रही है। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने रिया पर शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें