है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : एक्स
क्या कॉपी है फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’?
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ किसी दूसरी फिल्म की कॉपी है। इन अफवाहों पर अब फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी टिप्स म्यूजिक ने आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी है।
बयान में कहा गया, ‘हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पूरी तरह ओरिजिनल कहानी और स्क्रीनप्ले पर आधारित है। इसका किसी दूसरी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।’
है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने आगे कहा कि उन्होंने इस फिल्म को बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है और वे 5 जून को दर्शकों का सिनेमाघरों में स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। यह बयान उस समय आया जब फिल्ममेकर वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट के साथ म्यूजिक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर कानूनी विवाद चर्चा में था।
ये भी पढ़ें- ‘पंचायत’ सीजन 5 को लेकर सामने आई नई जानकारी, जानें कब देखने को मिलेगी सीरीज; कहानी में आएगा ट्विस्ट
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी काफी बदलाव हुए। पहले फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट सामने आने के बाद इसे आगे बढ़ाकर 12 जून कर दिया गया था। बाद में मेकर्स ने इसे 22 मई को रिलीज करने का फैसला लिया।
हालांकि, 29 अप्रैल को वरुण धवन ने नया पोस्टर शेयर कर कन्फर्म किया कि फिल्म आखिरकार 5 जून 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन एक बार फिर अपने मजेदार और रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।