फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे शाहरुख खान! स्क्रिप्टिंग का काम हुआ पूरा; जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

Wed, 22 Apr 2026 11:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस बीच उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है, लेकिन इससे पहले उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर अपनी सुपरहिट मूवी के सीक्वल में नजर आएंगे। 

इस फिल्म में काम कर सकते हैं शाहरुख 

विज्ञापन

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में लग सकते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘किंग’ पर फोकस कर रहे हैं, जो एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म बताई जा रही है और 2026 में रिलीज हो सकती है।

लेकिन इसी बीच खबर है कि ‘किंग’ के बाद वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल यानी ‘जवान 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और मेकर्स इसे आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

जवान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

आधिकारिक घोषणा का इंतजार 
हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले भी ‘जवान 2’ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर की तरफ से भी कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया गया था। कहीं न कहीं इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

किंग फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' फिल्म के बारे में
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। ये एक एक्शन पैक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें