इन फिल्मों में नजर आईं खुशी कपूर
खुशी कपूर ने ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था, लेकिन ‘नादानियां’ और ‘लवयापा’ जैसे प्रोजेक्ट्स को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। ऐसे में ‘मॉम 2’ को उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के शुरुआती फुटेज देखने वाले एक सूत्र ने खुशी की एक्टिंग में काफी सुधार बताया है। उन्होंने कहा कि खुशी इस बार ज्यादा इमोशनल डेप्थ के साथ नजर आ रही हैं और कहीं-कहीं श्रीदेवी की झलक भी दिखती है।
फिल्म की कहानी के बारे में
फिल्म में करिश्मा तन्ना और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस थ्रिलर को गिरीश कोहली डायरेक्ट कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ‘मॉम 2’ पहली फिल्म की सीधी कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि एक नई कहानी के साथ आएगी। फिल्म में सस्पेंस, ड्रामा और मजबूत महिला किरदारों के जरिए न्याय की कहानी दिखाई जाएगी।
गौरतलब है कि पहली फिल्म को रवि उदयवार ने डायरेक्ट किया था और इसके लिए श्रीदेवी को उनके निधन के बाद नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें- शगुफ्ता अली का बड़ा खुलासा, गोविंदा-करिश्मा की केमिस्ट्री पर दिया बयान; कहा- ‘नजदीकियां साफ दिखती थीं’