फिल्म 'द व्हाइट टाइगर', 'खो गए हम कहां' और 'तू या मैं' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता आदर्श गौरव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अभिनेता का अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर राधिका कोलगांवकर से ब्रेकअप हो गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
जुलाई में हुआ था आदर्श और राधिका का ब्रेकअप
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदर्श गौरव और मुंबई की ग्राफिक डिजाइनर राधिका कोलगांवकर इसी साल जुलाई में अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की। उन्होंने आपसी मतभेद दूर करके एक बार फिर अपने रिश्ते को मौका देने का फैसला किया, लेकिन बात नहीं बन पाई।
पोर्टल से बातचीत में एक सूत्र ने बताया, 'दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने और उसे बेहतर बनाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उनके अलग होने की वजहें काफी निजी हैं।'
रिपोर्ट के मुताबिक, आदर्श और राधिका दोनों ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया है और अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।
आदर्श गौरव और राधिका कोलगांवकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kolgaonkat
इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को नहीं करते फॉलो
आदर्श और राधिका के ब्रेकअप की खबरों को तब और हवा मिली, जब सामने आया कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। हालांकि, आदर्श गौरव ने अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहा है।
आदर्श गौरव और राधिका कोलगांवकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kolgaonkat
इस फिल्म में नजर आएंगे आदर्श गौरव
- बॉलीवुड में आदर्श गौरव को आखिरी बार फिल्म ‘तू या मैं’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शनाया कपूर लीड रोल में थी।
- फरवरी में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
- अब आदर्श आने वाले दिनों में रिडले स्कॉट की फिल्म 'एलियन अर्थ' के दूसरे सीजन में स्लाइटली के किरदार में नजर आएंगे।
- दूसरे सीजन की शूटिंग चल रही है, लेकिन रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- क्या पलक-इब्राहिम का हुआ ब्रेकअप?: दावा- साथ करने वाले थे शूट, फिर किया रद्द; जानें क्या है पूरा मामला