फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renuka Shahane: 'मैं बुरी एक्टर नहीं हूं..', ऑडिशन में बार-बार रिजेक्ट होने पर छलका सलमान की 'भाभी' का दर्द

Sun, 18 Dec 2022 01:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों रेणुका शहाणे फिल्म गोविंदा नाम मेरा में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रेणुका ने बताया कि वह अपने रिजेक्ट होने की प्रक्रिया को समझ नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके अंदर खूब सारा टैलेंट है, फिर भी आप रिजेक्ट हो जा रहे हैं तो कैसा महसूस होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कुछ ऐसा ही हो रहा है सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी यानि रेणुका शहाणे के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। रेणुका शहाणे का कहना है कि इन दिनों उन्हें ऑडिशन में अक्सर रिजेक्शन झेलना पड़ रहा है। रेणुका ने यह भी बताया कि ऐसा हो क्यों रहा है। 

विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों रेणुका शहाणे फिल्म गोविंदा नाम मेरा में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रेणुका ने बताया कि वह अपने रिजेक्ट होने की प्रक्रिया को समझ नहीं पा रही हैं। दरअसल ऑडिशन के बाद रिजेक्ट होना बहुत बार हुआ है। मैं अपने डायरेक्टर से अपने कैरेक्टर को समझना चाहती हूं, लेकिन इन दिनों कास्टिंग डायरेक्टर्स के असिस्टेंट ये काम करते हैं, लेकिन मैं इस तरीके को समझ नहीं पाती हूं। इसलिए ऑडिशन में रिजेक्ट हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Cirkus: ‘गोलमाल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से होगा ‘सर्कस’ का क्रॉस ओवर, इस मजेदार किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन
 
विज्ञापन

रेणुका का कहना है कि मैं इन ऑडिशन में अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रही हूं। लेकिन रिजेक्शन को मैं सीरियसली नहीं लेती हूं। और न ही ये समझती हूं मैं एक खराब एक्टर हूं। मैं भी एक डायरेक्टर हूं और मुझे अलग-अलग तरह के एक्टर्स मिलते हैं। मुझे ये पता है कि यह एक्टिंग के बारे में नहीं है, लेकिन शायद वह एक्टर उस कैरक्टर के करीब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें