फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने जा रही हैं पवन कल्याण की EX-वाइफ, ट्विटर पर मिली धमकियों के बाद किया अकाउंट डिलीट

Tue, 26 Jun 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'गब्बर', 'ब्रदर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेणु देसाई जल्द शादी करने जा रही हैं। रेणु ने गुपचुप तरीके से सगाई की है। हालांकि रेणु ने जिससे सगाई की उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रेणु देसाई ने जो फोटो शेयर की है उसमे उनके मंगेतर का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस बीच एक्टर पवन कल्याण के फैंस ने रेणु को ट्विटर पर भला बुरा कहना शुरू कर दिया। जिसके बाद पहले तो रेणु ने अपना अकाउंट प्राइवेट किया फिर जब धमकियों का सिलसिला नहीं रुका तो रेणु ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। जिससे ये पता चलता है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ में किसी का दखल नहीं चाहती हैं। 

रेणु ने अकाउंट डिलीट करने से पहले एक लंबा पोस्ट भी लिखा। जिसमें उन्होंने नकारात्मक लोगों से दूर रहने की बात की। उन्होंने लिखा- मैं अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हूं ऐसे में मैं नहीं चाहती की मेरी जिंदगी में किसी भी नेगेटिव इंसान का दखल हो।
विज्ञापन


बता दें पवन कल्याण और रेणु ने साल 2009 में शादी की थी लेकिन इसके तीन साल बाद ही 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं। अब तलाक के 6 साल बाद रेणु दूसरी शादी करने जा रही हैं। पवन ने रेणु से तलाक लेने के बाद में अन्ना लेजानवा से शादी कर ली जिनसे उनके दो बच्चे हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें