आरजे महवश की पहली फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे किया बच्चों का पालन-पोषण
कपल ने अपने बच्चों को स्वतंत्रता और सम्मान के वातावरण में पालने के बारे में भी बात की। लिजेल ने एक ऐसे पल को याद किया जब रेमो के माता-पिता अपने पहले बेटे के नामकरण को लेकर कुछ समय के लिए असमंजस में थे। रेमो ने बताया कि हमने उसका नाम एडोनिस रखा और मेरे माता-पिता जामनगर से हैं, तो वे इसका उच्चारण कैसे करेंगे? इसलिए हमने उसे एक हिंदू नाम ध्रुव भी दिया। इस तरह उसके दो नाम हो गए। बाद में वह बड़ा हुआ और उसने एडोनिस नाम ही रखने का फैसला किया।
आरजे महवश की फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं रेमो
वर्कफ्रंट की बात करें तो रेमो डिसूजा ने आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘बी हैप्पी’ का निर्देशन किया था। इसमें अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिका में थे। इसके अलावा अब वो आरजे महवश की डेब्यू फिल्म 'टेढ़ी है पर मेरी है' को प्रेजेंट कर रहे हैं। इसके अलावा रेमो बतौर कोरियोग्राफर लगातार काम कर रहे हैं।