रेमो का पोस्ट
रेमो ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी लिजेल डिसूजा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिजेल अलग-अलग जगहों पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। लिजेल के इस मस्ती भरे वीडियो के साथ रेमो ने उन्हें जन्मदिन की श्भकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे बेबी।'
रेमो डिसूजा का करियर
रेमो डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू की थी। इसके बाद रेमो ने कोरियोग्राफर में हाथ आजमाया और फिर एक सफल फिल्म निर्देशक बने। उन्होंने 'रंगीला' से शुरुआत की और बाद में 'बाजीराव मस्तानी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। वह 'डांस इंडिया डांस' और 'डांस प्लस' जैसे रियलिटी शो के जज के रूप में भी जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: साई पल्लवी को मिला 'कलैमामणि अवॉर्ड', शेयर की दादा-दादी के साथ तस्वीर; सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार