फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वीं सालगिरह पर रेमो डिसूजा ने की तीसरी शादी, वरुण धवन ने किया फनी कमेंट

Sun, 06 Oct 2019 06:25 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Remo D'Souza - फोटो : Social Media
विज्ञापन
सिनेमा जगत के जाने माने कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने अपनी शादी के 20 साल पूरे कर लिए हैं। रेमो और लिजेल ने इस दिन का जश्न एक अनोखे तरीके से मनाया। दरअसल कपल ने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए तीसरी बार शादी की।
विज्ञापन


दोनों अपने करीबियों की मौजूदगी में क्रिश्चियन रीति रिवाजों से फिर एक बार शादी के बंधन में बंधे। रेमो की आने वाली फिल्म  स्ट्रीट डांसर 3डी के अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी इस समारोह में शिरकत की।  

वरुण ने सोशल मीडिया पर रेमो की तीसरी शादी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, लोग एक शादी नहीं कर पाते, आपने तीन बार कर ली। शायद तीन लकी नंबर है।  इस फोटो में वरुण धवन, रेमो डिसूजा, लिजेल डिसूजा और श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


स्ट्रीट डांसर 3डी, की पूरी टीम तहेदिल से अपनी इस बड़ी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही है। यह फिल्म भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, लिजेल डिसूजा द्वारा निर्मित और रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित है। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभूदेवा और नोरा फतेही मुख्य किरदार में हैं।

इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अगले साल 24 जनवरी को यह मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  गौरतलब है कि इन दिनों वरुण धवन फिल्म कुली नबंर 1 के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें