फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ की हालत में तेजी से सुधार, कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती

Mon, 01 Jun 2020 01:16 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
शिबाशीष सरकार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'सूर्यवंशी' और '83' को लेकर बीते हफ्ते वेबिनार के जरिए जानकारी देने वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिबाशीष की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सोमवार की सुबह उनका बुखार उतरा है और वह फिलहाल अस्पताल में ही आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिबाशीष सरकार शनिवार को बुखार महसूस करने के बाद अपने इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वहां उनकी जांच के बाद उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। रिलायंस एंटरटेनेमेंट से मिली जानकारी के अनुसार शिबाशीष की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और सोमवार सुबह उन्होंने अपनी टीम से रोजमर्रा के काम को लेकर बातचीत भी की। 

विज्ञापन

शिबाशीष रिलायंस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़े ओहदे पर होने की वजह से रिलायंस के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' और कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर काम में बहुत व्यस्त हैं। यह दोनों ही फिल्में मार्च और अप्रैल में रिलीज होने वाली थीं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद इन दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म तब रिलीज होगी, जब भारत की स्थिति सामान्य हो जाएगी।

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में शिबाशीष से पहले कई कलाकार, निर्माता और निर्देशक भी इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। बीती रात को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हुई परेशानी के चलते हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया। वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले फिल्म निर्माताओं बोनी कपूर और करण जौहर के घर में काम करने वाले सहायक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Wajid Khan: बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, संगीतकार वाजिद खान के निधन पर अक्षय कुमार से लेकर प्रीति जिंटा ने दी श्रद्धांजलि
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें