अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलाइंस एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर माने जाने वाले इम्तियाज अली ने फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों अब मिलकर फिल्मों का निर्माण करेंगे। रिलायंस एंटरटेनमेंट की किसी भारतीय फिल्म निर्माता के साथ उत्पादन कंपनी बनाने की यह पांचवीं साझेदारी है। इससे पहले रिलाइंस एंटरटेनमेंट 4 बार फिल्म मेकर्स से हाथ मिला चुकी है।
बता दें कि इम्तियाज अली बॉलीवुड के बेहतरीन और प्रतिभाशाली निर्देशक-लेखक में से एक हैं। इम्तियाज की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ-साथ दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रहती है। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं।
2005 में आई फिल्म 'सोचा न था' से करियर की शुरुआत करने वाले इम्तियाज अली ने 'जब वी मेट', 'लव आजकल', 'तमाशा' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं।
इस साझेदारी पर बात करते हुए रिलायंस एंटरटेनमेंट के उपाध्यक्ष अमिताभ झुनझुनवाला ने कहा, "हमें इम्तियाज के साथ काम करके गर्व है। इतनी सफलता के बावजूद, इम्तियाज गहरी सादगी और विनम्रता वाले व्यक्ति है, और हम उनके साथ मिलकर बेहतरीन फिल्में बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।'
13 साल के अपने फिल्मी करियर में इम्तियाज अली अब तक 9 फिल्में बना चुके हैं जिनमें से चार ऐसी भी हैं जो न सिर्फ उनके सिनेमा में मील के चार पत्थर की तरह हैं।