कहा जा रहा है कि अभिषेक कपूर की आगामी फ़िल्म 'फितूर' में रेखा कैटरीना कैफ की आंटी बनने जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि उनका यह क़िरदार ग्रे शेड वाला होगा।
चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास, 'ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' का भारतीय रूपांतर पर बन रही इस फ़िल्म के बारे में एक सूत्र का कहना है, "इस फिल्म में रेखा का किरदार मिस हविषम के जैसा होगा। जो कि नावेल का एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार है। फिल्म का वास्तविक किरदार एक धनी महिला का है जो एक पुरा ने टूटे-फूटे मकान में अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ रहती है । इस फिल्म में वह कैट की आंटी बनी हुई दिखाई देंगी।"