फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीबी ने फिर जीता IPL का खिताब, स्टेडियम में झूमे मृणाल-वरुण और पूजा; ऋषभ शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IPL 2026 Cricket Celebs Reaction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। इस जीता का जश्न बॉलीवुड स्टार्स भी मना रहे हैं।
 
विज्ञापन
आसीबी की जीत के बाद जश्न मनाते बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है। इस जीत का जश्न बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स ने जीती ट्रॉफी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद  अर्धशतकीय पारी की खेली और टीम को 5 विकेट से मैच जीता दिया।

आरजे महवश ने दी बधाई
आरजे महावश ने रॉयल चैलेंजर्स की जीत पर जश्न इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके मनाया। महावश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर स्टेडियम से महावश की है। दूसरी तस्वीर में विराट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा, 'उफ्फ.. RCB'

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन के लिए आईपीएल देखने अहमदाबाद पहुंचीं। रॉयल चैलेंजर्स की जीत के जश्न को पूजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनाते हुए स्टेडियम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ पूजा ने लिखा, 'RCB ने फिर कर दिखाया।'

करण जौहर
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत की बधाई दी। करण ने लिखा, 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बधुत-बहुत बधाई, उसकी दूसरी जीत पर'

शहनाज गिल और नुसरत भरूचा
अभिनेत्री शहनाज गिल ने विराट कोहली की जर्सी के साथ टीवी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न स्टेडियम में मौजूद लोग मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं नुसरत भरूचा ने अनुष्का शर्मा का एक स्क्रीनशाट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें विराट की जीत पर अनुष्का खुशी से ताली बजाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी
साउथ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत की बधाई दी है। ऋषभ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेटर्स की तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने विराट को जीत की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: IPL Final 2026: पति विराट कोहली को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का, वायरल वीडियो में दिखा भक्ति का रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें