अपनी बॉलिंग और बैटिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बॉलीवुड में बन रही बायोपिक्स को लेकर बड़ी बात कही है। उनकी यह बात जानकर जडेजा के फैंस भी हैरान हो जाएंगे। साथ ही उनकी इस बात की चर्चा भी चारों ओर हो रही है।
विज्ञापन
2 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा है पूर्व कप्तान एम.एस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन की तरह उनकी भी बायोपिक बनती है तो उस बायोपिक में एक्टर इमरान हाशमी को अपने किरदार में देखना चाहेंगे। पता हो कि कप्तान धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन इन दोनों की बायोपिक साल 2016 में आई थी जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
3 of 4
क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर बनी फिल्म में तो इमरान हाशमी ने ही उनका किरदार निभाया था। उनकी बायोपिक में इमरान हाशमी के किरदार को देखते हुए रविंद्र जडेजा ने कहा है- 'अगर कभी मेरी बायोपिक बनती है तो मैं चाहूंगा उमसे इमरान हाशमी काम करें।'
वहीं बात करें इमरान हाशमी की तो वह इन दिनों लेखक बिलाल सिद्दीकी के नॉवेल पर आधारित वेब सीरीज ‘द बर्ड आॅफ ब्लड’ में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी यह वेब सीरीज चर्चित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।