फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म 'किक' का सीक्वल 'किक-2' रिलीज, दर्शकों ने लिया हाथोंहाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरहिट फिल्म किक का सीक्वल किक-2 आज रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। किक-2 का लंबे समय से इंतजार किया या रहा था इसकी वजह इसके पहले भाग यानि किक का सुपरहिट होना है।
विज्ञापन


जरा ठहरिए, यहां सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वल की बात नहीं हो रही है। बल्कि 'किक-2' एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रवि तेजा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 2009 में आई तेलुगु फिल्म किक का सीक्वल है।

फिल्म आज सिनेमाघरों पर आ गई है। फिल्म से उम्मीद थी कि पहले भाग कि तरह अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब तक मिल रहे फिल्म के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस से फिल्म निर्माताओं को निराश करती नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए था इस फिल्म का इंतजार

किक-2 का  इंतजार इसलिए ता क्योंकि पहले फिल्म की रिलीज के लिए मई के महीने को चुना गया था। लेकिन लगातार फिल्म की रिलीज टलती रही अब आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी कर रहे हैं। फिल्म के काफी हिस्सों की शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई है।

'किक-2' में रवि तेजा, रकुल प्रीत सिंह, रवि किशन और कबीर दुहान सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मॉडल से एक्ट्रेस बनीं नोरा फतेही नजर आएंगी। अब सलमान खान की फिल्म किक का सीक्वल तो कब आएगा इसके बारे में कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। इसलिए रवि तेजा की किक-2 का ही मजा प्रशंसक ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें