सुपरहिट फिल्म किक का सीक्वल किक-2 आज रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। किक-2 का लंबे समय से इंतजार किया या रहा था इसकी वजह इसके पहले भाग यानि किक का सुपरहिट होना है।
जरा ठहरिए, यहां सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वल की बात नहीं हो रही है। बल्कि 'किक-2' एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रवि तेजा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 2009 में आई तेलुगु फिल्म किक का सीक्वल है।
फिल्म आज सिनेमाघरों पर आ गई है। फिल्म से उम्मीद थी कि पहले भाग कि तरह अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब तक मिल रहे फिल्म के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस से फिल्म निर्माताओं को निराश करती नहीं लग रही है।