फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kishan Memes: सोशल मीडिया पर क्यों छाए रवि किशन? यहां देखें अभिनेता पर बने टॉप 7 मीम्स

Tue, 04 Aug 2026 05:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Memes On Ravi Kishan: बीते दिनों सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद रवि किशन के कई बयान वायरल हुए। इन बयानों पर क्रिएटर्स ने कई मीम बनाए हैं, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हैं।
विज्ञापन
अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर किसी नेता या अभिनेता के मीम्स वायरल होना कोई बड़ी बात नहीं, पर जिस तरह से कुछ दिनों में बीजेपी सांसद रवि किशन के मीम्स वायरल हो रहे हैं, वो वाकई देखने लायक हैं। आए दिन रवि किशन के नए या पुरानी वीडियोज पर क्रिएटर्स मीम बना रहे हैं। यहां देखें रवि किशन पर बने कुछ चर्चित मीम्स। 

1. गाली सुंदर रस भाव है

विज्ञापन

हाल ही में एक्टर का एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हुआ। वीडियों में एक पॉडकास्ट पर पहुंचे रवि ने गाली गलौज करने के मुद्दे पर कहा, ‘गाली एक बहुत सुंदर रस भाव है। मेरी गलियां सुनने के बाद लोग मुझे कहते हैं कि भैया, सुन कर बुरा नहीं लगता।’
 


 

2. जल्दी द लेट
यह पहली बार नहीं है, जब रवि किशन का कोई मीम वायरल हो रहा हो। ऐसा ही महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की खबर सुनकर उन्होंने संसद भवन के बाहर जो बयान दिया था, वह भी वायरल है। यह उन्होंने एक शब्द का इस्मेमाल किया था- ‘जल्दी द लेट’। उनके इस बयान पर खूब मीम्स बने।
 

 

3. होम फ्रॉम वर्क
रवि किशन के बयान और उनके इंटरव्यू से हमेशा कोई न कोई क्लिप वायरल हो जाता है। ईधन-बचत अभियान के बारे में बोलते हुए गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया था।
 

4. नीट प्रश्नपत्र बना अखबार
इस वायरल क्लिप में भाजपा सांसद को एएनआई के एक साक्षात्कार में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा करते दिखे। इस दौरान रवि किशन ने नीट प्रश्नपत्र को ‘अखबार’ कह कर संबोधित कर दिया। इसके बाद उनका यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया।


 

5. मनी फॉलोज माय ब्रदर 
सांसद रवि किशन एक यूट्यूब चैनल पर मेहमान बनकर पहुंचे थे। वहां चैनल के होस्ट राज शमानी ने उनसे पूछा कि उनके लिए उनके लिए क्या सबसे ज्यादा अहम है? पैसा या नाम? इसके जवाब में रवि किशन ने कहा, ‘पहचान, मनी फॉलोज माय ब्रदर।' (पैसा तो पीछे-पीछे आता है)
 

6. पता नहीं लोग वायरल क्यों करते हैं
रवि किशन अपनी फिल्म ‘मां बहन’ के ट्रेलर लांन्च पर पहुंचे थे। जहां उनसे पूछा गया कि वह कैसे हर बार वायरल हो जाते हैं। उसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं महादेव की कसम खाता हूं। मुझे मालूम नहीं कि मैं वायरल क्यों होता हूं। पहले मैंने कहा 'होम फ्रॉम वर्क', फिर मैंने कहा- 'जल्दी द लेट'... अब होता है। मैं भी इंसान हूं। लोग मुझे ऐसे देखते हैं जैसे मैं किसी दूसरे ग्रह से आया हूं। आप लोग मुझे वायरल क्यों करते हैं? मुझे नहीं पता।’
 

विज्ञापन

7.  देश सेवा पर जाना है
हाल ही में रवि किशन अपनी बेटी के साथ एक रियलिटी शो का भी हिस्सा बने थे। राजनीतिक कारणों से एक दिन बाद उन्हें यह शो छोड़कर जाना पड़ा। यहां से जाते वक्त उन्हाेंने कहा था कि उन्हें 'देश सेवा पर जाना है'। इस पर भी खूब मीम बने थे।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें