फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Songs: भोजपुरी गानों के ऐसे-ऐसे बोल, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 12 Jun 2022 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा की कुछ फिल्में और उनके गानों के टाइटल इतने ज्यादा फनी होते हैं कि उन्हें पढ़ते ही आपको हंसी आ जाएगी। यहां सुनिए भोजपुरी के 10 फनी गानें। 
 
विज्ञापन
भोजपुरी गानें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंटस्ट्री आज के समय का जाना माना नाम है। भोजपुरी फिल्में हों या गानें लोगों को खूब पसंद आते हैं। बढ़ती  लोकप्रियता की वजह से भोजपुरी गानें लोगों को खूब पसंद आते हैं। भोजपुरी उन क्षेत्रों में भी काफी प्रसिद्ध है जहां ये भाषा नहीं बोली जाती है। बहुत सी फिल्मों का कंटेट काफी बोल्ड होता है तो वहीं कुछ फिल्में और गानें बहुत फनी होते हैं। आज हम आपको भोजपुरी के 10 फनी गानों के बारे बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

तोहार चुम्मा विटामिन ए 
तोहार चुम्मा विटामिन ए एक म्यूजिक वीडियो है, जिसमें एक लव स्टोरी के बारे में बताया गया है। इस गाने में एक लड़का अपनी हरकतों से लड़की को इम्प्रेस करता हुआ नजर आता है। ये गाना बिहार के युवाओं को खूब पसंद आया था। 

पेप्सी पीके लागेलू सेक्सी
इस गाने का नाम जितना फनी है, उतना ही गाना भी। बहुत कम जाने-माने भोजपुरी अभिनेताओं की कास्ट होने के बाद भी 'पेप्सी पीके लागेलु सेक्सी' रिलीज होते ही लोकप्रिय हो गया था। गाने के फनी टाइटल की वजह से इसके किरदारों की भी पहचान  हुई है।

हमरा लहंगा के अंदर वाई-फाई
ये एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है और भोजपुरी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। ये भोजपुरी सिनेमा के टॉप गानों की लिस्ट में शामिल है। बिहार के लोग बैचलर पार्टीज में इस गाने को बजाते हैं। गाना वर्षों पहले रिलीज हुआ था, लेकिन पॉपुलैरिटी आज भी वैसी ही है।

लहंगा में बाढ़ आइल बा
'लहंगा में बाढ़ आइल बा' किसी भी भोजपुरी फिल्म में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे बोल्ड शीर्षकों में से एक है। ये एक रोमांटिक गाना है। जिसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर मौजूद है। रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में से एक हैं।

लहंगा उठा देब रिमोट से
ये गाना पंडित जी बताई ना बियाह कब होई फिल्म का है। इसे नगमा और रवि किशन पर फिल्माया गया है। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे।

चॉकलेट लागेलू
सुहाग फिल्म का गाना चॉकलेट लागेलू पवन सिंह और ममता रावत ने गाया है। इस गाने में हिरोइन अपने यौवन की बात कर रही है, जिसपर पवन सिंह कहते हैं, 'जवानी भइल 28 चॉकलेट लागेगू'।

मुलायम गलिया
मुलायम गलिया समर सिंह का गाना है। इस गाने को दर्शकों की तरफ से अच्छा रेस्पांस मिला है। श्वेता महारा के साथ उनका ये गाना काफी फेमस हुआ है।

का कही सखी...हमार त करम फूट गईल
'मुर्गा मछरी' टाइटल से रिलीज इस गाने में नई नवेली दुल्हन अपनी सहेलियों से पति के मांसाहारी होने की शिकायत कर रही है। इस गाने का म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है और लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिखे हैं।

बलम जी धो दीजिए साड़ी
बलम जी धो दीजिए साड़ी रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था। इसमें एक्ट्रेस एक्टर से साड़ी धोने के लिए कहती हैं। इस गाने में समर सिंह और श्वेता महारा हैं।

विज्ञापन

पुदीना ए हसीना
पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'पुदीना ए हसीना' बहुत मश्हूर हुआ है। रिलीज होने के बहुत ही कम समय में इस गाने ने एक बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें