रवि दुबे का पोस्ट
रवि दुबे ने दशहरा के दिन अपने फैंस को खुश कर दिया। रवि ने फिल्म 'Ramayana' में अपने किरदार 'लक्ष्मण' की स्क्रिप्ट का पहला पन्ना इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'धर्म की है ध्वजा, है सत्य का नाम, कण–कण में गूंजे, बस तेरा संज्ञान। भक्ति, शक्ति, ज्ञान का धाम, धैर्य धनी है, महा गुणी है, विश्व विजय है राम।' आगे रवि ने लिखा, 'हमारा सामूहिक प्रयास, हमारा ईमानदार प्रयास और हमारा एकमात्र इरादा भगवान राम के नाम को गौरवान्वित करना है। जय श्री राम, विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
'रामायण' के बारे में
'रामायण' एक आगामी भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसकी पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है। यह फिल्म हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ रामायण पर आधारित है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल राम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।