इस्तांबुल के ओर्ताकोए जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले में दो भारतीय मारे गए। इनमें से एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर अबीस रिजवी भी शामिल हैं। अबीस पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी के बेटे थे। अबीस की मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है।
Raveena Tandon visited Bollywood producer and Istanbul attack victim Abis Rizvi's residence in Mumbai last night. pic.twitter.com/euQE9rWmOm
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017
ये खबर सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन रात में ही अबीस के घर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजली दी। वहीं फैशन डिजायनर ज्योति मदनानी सिंह ने भी अबीस की मौत पर दुख जताया है। ज्योति ने कहा कि साल की शुरुआत एक बेहद बुरी खबर से हुई।
My last film producer, year has started on a sad note :Jyoti Madnani Singh,Costume designer & fashion stylist on Istanbul attack victim Abis pic.twitter.com/VzVMvqVldH
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017
हमले में उनकी मौत की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने अबीस के परिवार से फोन पर बात भी की। इसके बाद अबीस के माता-पिता इस्तांबुल के लिए रवाना हो गए। बता दें कि अबीस ने फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ सुंदरबन' प्रोड्यूस की थी। इस मूवी का प्रमोशन सलमान खान ने किया था। अबीस दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए तुर्की गए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर सांता क्लॉज की ड्रेस पहने हुए करीब एक बज कर 45 मिनट पर रियाना नाइटक्लब में घुसा। घुसते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस समय क्लब में 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे।