फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान 'अंदाज अपना अपना' का बनेगा सीक्वल, रवीना निभाएंगी खास किरदार

Wed, 19 Apr 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
रवीना टंडन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' अपने समय की फ्लॉप फिल्मों में शुमार की गई थी लेकिन कुछ समय बाद इस फिल्म को कल्ट फिल्मों में गिना जाने लगा था। इस फिल्म को लेकर माना जा रहा था कि इसका सीक्वल बनाया जाएगा। इस खबर को सुनकर फिल्म के प्रशंसक मन ही मन एक बार फिर से करिश्मा-रवीना, तेजा, भल्ला, रॉबर्ट और क्राइम मास्टर गोगो को पर्दे पर साथ देशने के लिए इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन


हाल ही में फिल्म 'मातृ' के विवादों से घिर जाने के कारण मीडिया ने रवीना टंडन से बातचीत की तो फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का भी जिक्र किया गया। 

इसे भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के लिए चैनल ने कपिल शर्मा पर फोड़ा एक और बम

रवीना से इस फिल्म के सीक्वल में काम करने के सवाल पर रवीना ने कहा, ‘मैं जरूर उस फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगी लेकिन मुझे पता है कि करिश्मा और मेरा फोटोग्राफ दीवार पर लटका होगा और सलमान-आमिर कहेंगे कि हमारी बीबियां मर गई, अब क्या करें ? जिसके बाद वो 21 साल की हीरोइनों के पीछे भागने लगेंगे और इस तरह से सीक्वल स्टार्ट होगा।’

हालाकिं कुछ रिपोर्टस की मानें तो बताया जा रहा कि इस फिल्म के सीक्वल बनाने पर काम किया जा रहा है। वैसे देखने वाली बात ये है कि नब्बे के दशक से अब तक फिल्म इंडस्ट्री में खान का जलवा बरकरार है जबकि इस दशक की हीरोइन कही गुमनाम सी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- 'फिल्मफेयर' के लिए आ गई ऐश्वर्या की नई तस्वीर, देखें झलक

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें