फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: 'एक दिन हम सभी दीवार पर टंगी तस्वीर बनकर रह जाएंगे', रवीना टंडन ने शेयर किया इमोशनल नोट

Thu, 05 Jun 2025 06:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World Enviornment Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आज पर्यावरण दिवस पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक की एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इन दिनों वह अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज पर्यावरण दिवस पर रवीना ने अपनी कुछ खास बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

रवीना का पोस्ट
रवीना टंडन ने अपनी इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक दिन हम सब दीवार पर एक और तस्वीर मात्र बनकर रह जाएंगे... आइए हम कम से कम अपनी आने वाली पीढ़ियों और मानवता के लिए एक जीवंत स्वस्थ ग्रह छोड़ने का संकल्प लें। #पर्यावरणदिवस'। 

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
रवीना की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठीरी ने लिखा, 'अद्भुत', अदिति सिंह शर्मा ने लिखा, 'सुंदर लड़की... तुम आज भी उतनी ही सुंदर लगती हो', रिद्धिमा पंडित ने लाल दिल वाले स्माइली इमोजी बनाए हैं। रवीना की इन तस्वीरों पर एक फैन ने लिखा, '90 की दशक की रानी', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुन्दर तस्वीरें मैडम', एक और फैन ने लिखा, 'आप हमेशा अपनी सुंदरता से इस दुनिया को जीतने वाली रानी हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बचपन से ही मेरा क्रश', एक और फैन ने लिखा, 'तुम सर्वश्रेष्ठ हो', एक और फैन ने लिखा, 'शानदार रवीना।'
विज्ञापन

रवीना का वर्कफ्रंट
रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इस फिल्म के कई पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं प्रशंसकों को इस कॉमेडी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रवीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, संजय दत्त, अनिल कपूर, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा भी कई स्टार्स मौजूद हैं। 'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, फिरोज ए. नाडियाडवाला ने जियो स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Prabhas: प्रभास की 'फौजी' पर आई नई अपडेट, एक खास सीन की होगी शूटिंग; कई कलाकार होंगे शामिल..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें