फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: 'दूल्हे राजा' की रिलीज को पूरे हुए 27 साल, रवीना टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट

Thu, 10 Jul 2025 07:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

27 years of Dulhe Raja: रवीना टंडन ने आज अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दूल्हे राजा' की रिलीज को 27 साल पूरे होने पर शानदार तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा। 
विज्ञापन
फिल्म 'दूल्हे राजा' - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड जोड़ी रवीना टंडन और गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' को रिलीज को आज 27 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर रवीना ने फिल्म की कुछ यादगार तस्वीरें और अपने सह-कलाकार गोविंदा के साथ एक नई तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है।
विज्ञापन

फिल्म 'दूल्हे राजा' - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
रवीना का पोस्ट
रवीना टंडन ने आज इंस्टाग्राम पर 10 जुलाई 1998 को रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हे राजा' की कुछ खास थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें गोविंदा और रवीना की शानदार जोड़ी नजर आई। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ रवीना ने कैप्शन में लिखा, 'दूल्हे राजा के 27 साल! मस्ती, हंसी और ढेर सारा मजा! हरमेश जी, कादर भाई और इस शानदार फिल्म से जुड़े सभी लोगों को याद कर रही हूं!'

 

फिल्म दूल्हे राजा
हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म राजीव कौल ने लिखी थी। गोविंदा, रवीना और कादर खान ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई, जबकि जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा, असरानी, दिनेश हिंगू, विजू खोटे और अन्य कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए।
 
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
'दूल्हे राजा' की कहानी एक गरीब युवक राजा (गोविंदा) के इर्द-गिर्द है, जो बड़े व्यवसायी सिंघानिया (कादर खान) के पांच सितारा होटल के सामने एक रेस्टोरेंट खोलता है। सिंघानिया उसे हटाने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। कहानी तब और रोचक हो जाती है, जब सिंघानिया की बेटी किरण (रवीना) राजा से शादी करना चाहती है।

यह भी पढ़ें:  Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' के लिए दी शुभकामनाएं, लिखा प्यारा नोट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें