मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने शनिवार को साड़ी पहने हुए अपनी एक फोटो ट्वीट की जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। असल में रवीना ने अपनी फोटो पोस्ट कर लोगों से पूछा कि क्या मुझे सांप्रदायिक, संघी, भक्त या हिंदुत्ववादी कहा जाएगा? उन्होंने लिखा- मैं कहती हूं कि मुझे साड़ी पहनना पसंद है और मुझे लगता है कि यह सबसे खूबसूरत पहनावा है।
A sareee day ... will I be termed communal,Sanghi,bhakt,hindutva icon?if I say I love wearing the saree and I think it's the most elegant😔🙏🏻 pic.twitter.com/3ZYDJcyKJk
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) June 10, 2017
इस ट्वीट के बाद 42 वर्षीय अभिनेत्री रवीना टंडन के फैन और आलोचकों के ट्वीट की बाढ़ सी आ गई। जहां एक तरफ रवीना के कई फैन्स ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। वहीं उनके आलोचकों ने पूछा कि क्या वह अपना राजनीतिक करियर शुरू करना चाहती हैं। उनसे यह भी पूछा है कि क्या वह फिल्मों में वापसी का मन बना रही है या 2019 चुनावों में संघी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
हालांकि बाद में रवीना ने स्पष्टीकरण देते हुए ट्विटर पर लिखा कि मेरा मकसद पहनावे को संप्रदायिक रंग देना बिल्कुल नहीं था। साड़ी भारतीय पहनावों में एक शिष्ट पहनावा है। मेरा उद्देश्य साड़ी को संप्रदायिक रंगे देने का बिल्कुल नहीं था, लेकिन मुझे डर था कि कहीं मुझे ट्रोल न कर दिया जाए।