फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने छैय्या छैय्या गाने को लेकर किया खुलासा, आखिर क्यों एक्ट्रेस ने ठुकराया था यह ऑफर

Tue, 11 Apr 2023 07:14 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में एआर रहमान के बेहतरीन सॉन्ग छैय्या छैय्या को लेकर खुलासा किया है। मलाइका अरोड़ा से पहले रवीना को इस सॉन्ग के लिए ऑफर किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।  
विज्ञापन
रवीना टंडन- छैय्या छैय्या सॉन्ग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसको लेकर वह चर्चा में भी बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं, एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की फिल्म दिल से के सबसे बेहतरीन गाने छैय्या छैय्या को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

रवीना टंडन - फोटो : social media
रवीना ने ठुकराया था छैय्या छैय्या का ऑफर
दरअसल, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में एआर रहमान के बेहतरीन सॉन्ग छैय्या छैय्या को लेकर खुलासा किया है। मलाइका अरोड़ा से पहले रवीना को इस सॉन्ग के लिए ऑफर किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।  एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस गाने का ऑफर फिल्म रक्षक के सॉन्ग शहर की लड़की के बाद आया था। उनके मुताबिक उन दिनों रूढ़ी वादी होना काफी आसान था। अभिनेत्री ने कहा कि कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने छैय्या छैय्या जैसा गाना इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्होंने अभी अभी शहर की लड़की सॉन्ग किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस गाने के बाद उन्हें केवल आइटम सॉन्ग के ऑफर मिलने लगे थे। 

Bhojpuri Horror: अरविंद अकेला लाए भोजपुरी हॉरर हंगामा, यहां जानिए 21 साल पुरानी बॉलीवुड फिल्म से कनेक्शन
विज्ञापन

रवीना टंडन - फोटो : social media
छैय्या छैय्या से मलाइका बन गई थीं स्टार
उन्होंने आगे कहा- कि यह एक आदर्श बन गया कि अगर रवीना है, तो एक सुपरहिट गाना होना चाहिए। रवीना ने यह भी कहा कि वह उनके लिए बहुत आभारी हैं क्योंकि आज तक लोग उन्हें उनके सुपरहिट गानों के लिए भी जानते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि उन सभी को रीमिक्स किया जा रहा हैं। उन गानों को एक नया जीवन मिल रहा है और यह सब बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में फराह खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस गाने के लिए शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक कई एक्ट्रेसेस को संपर्क किया था। हालांकि किसी ने भी इस गाने को करने के लिए हामी नहीं भरी थी। उन्होंने बताया था कि मलाइका ने गाना किया और उसके बाद वह स्टार बन गईं थी। 

Adipurush: योगी आदित्यनाथ से मिले ओम राउत और भूषण कुमार, सीएम को तोहफे में दिया 'राम दरबार'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें