रवीना टंडन को क्या कूल... में काम करने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इसके बोल्ड विषय को देख कर वह हिम्मत नहीं जुटा सकीं। उन्होंने बगैर कोई ठोस कारण दिए फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
यह फिल्म क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम के बाद इस सीरीज की अगली फिल्म है। पहले आई दोनों फिल्में सफल जरूर रही थी, मगर इनकी काफी आलोचना हुई थी।
फिल्म 'शब' में काम कर रहीं रवीना
रवीना इन दिनों ओनीर की फिल्म 'शब' में काम कर रही हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार रवीना ने इस फिल्म में काम करने से इंकार की पुष्टी की है। लेकिन फिल्म स्वीकार न करने का कोई कारण नहीं दिया है।
क्या कूल हैं हम-3 में तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी के साथ मंदाना करीमी नजर आएंगी। रवीना इन दिनों निर्देशक ओनीर की फिल्म शब में काम कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि शब में उनकी भूमिका दर्शकों के दिलों में उतर जाएगी।
रवीना ने एडल्ट फिल्म करने से किया इनकार
'मस्त-मस्त' रवीना टंडन ने एक बड़े बैनर की एडल्ट कॉमेडी फिल्म करने से इनकार कर दिया है। खबर है कि रवीना ने निर्माता एकता कपूर की एडल्ट कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम-3 में काम करने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि रवीना को फिल्म का बोल्ड विषय पसंद नहीं आया।
हाल ही में खबर थी कि रवीना टंडन निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में नजर नहीं आएंगी। जबकि इस बात की बहुत चर्चा थी कि यह अभिनेत्री इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।