फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके पर रवीना टंडन ने दी प्रतिक्रिया, साेनू सूद और कई सेलेब्स ने पीड़ितों के लिए जाहिर की संवेदना

Mon, 10 Nov 2025 11:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raveena Tandon Reacts To Delhi Blasts: सोमवार को दिल्ली में हुए धमाके ने बॉलीवुड सेलेब्स को भी स्तब्ध कर दिया है। रवीना टंडन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। 


 
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को दिल्ली में एक दुखद घटना घटी। पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास शाम के समय जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों के मरने की खबर है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, इसमें आंतकी साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। इस धमाके को लेकर रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


रवीना टंडन ने शेयर की पोस्ट 
रवीना टंडन ने साेमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में दिल्ली धमाके की पोस्ट शेयर की। इसी पोस्ट पर लिखा, ‘वे दोबारा लौट आए हैं।’ रवीना टंडन के कमेंट से ऐसा लगता है कि वह धमाके को आंतकी गतिविधि से जुड़ी रही हैं। लेकिन पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। इसके अलावा एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर पीड़ितों के लिए संवेदना भी प्रकट की है। 

विज्ञापन

 

 

सोनू सूद ने की ट्विटर पोस्ट 
 

थलपति विजय ने भी दुख जताया 
साउथ एक्टर विजय ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर दिल्ली धमाके को लेकर पोस्ट किया। इसमें वह लिखते हैं, 'दिल्ली के लालकिले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। कई लोगों की जान चली गई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 
 


विनीत कुमार सिंह और रिद्धिमा कपूर ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की
फिल्म 'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके दिल्ली धमाके पर दुख जाहिर किया। पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें