दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया गैंगरेप और हत्या केस में दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने का फैसला सुनाया है। मगर फांसी से बचने के लिए दोषी लगातार चाल चल रहे हैं। इस मामले को लगातार आगे बढ़ता देख रवीना टंडन ने ट्वीट कर भड़ास निकाली है। रवीना पहले भी इस मामले को लेकर कई ट्वीट्स कर चुकी हैं।