फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Shri 2023: रवीना टंडन और एमएम कीरावनी पद्म श्री से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा पुरस्कार

Wed, 05 Apr 2023 08:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार रवीना टंडन और एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रवीना टंडन, एमएम कीरावनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दुनिया को अपनी धुन पर नचाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी को आज यानी 5 अप्रैल को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सिनेमा जगत के दोनों दिग्गजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

अभिनेत्री रवीना टंडन - फोटो : एएनआई
पिछले कई वर्षों से सिनेमा की दुनिया को अपने अभिनय से गुलजार करने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। अभिनेत्री को पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ 2' में भी उनके अभिनय के लिए समीक्षकों से लेकर फैंस तक की प्रशंसा मिली थी।  इस बार अभिनेत्री रवीना टंडन पद्मश्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। रवीना टंडन ने इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को  डेडिकेट किया। रवीना टंडन ने एक साक्षात्कार में बीती शाम हुई पुरस्कारों की घोषणा पर रिएक्शन साझा करते हुए कहा,' मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं। वास्तव में सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं। एक चांस... यह मेरे लिए पुरस्कारों का साल रहा है, लेकिन मैं वास्तव में इसी उम्मीद नहीं कर रही थी। मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं।'

एमएम कीरावनी - फोटो : social media
ऑस्कर से लेकर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स तक 'नाटू-नाटू' से धूम मचाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी भी देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लेने पहुंचे। कीरावनी ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में 200 से अधिक फिल्मों के लिए गीतों की रचना की है। संगीत के प्रति उनकी प्रतिभा और जुनून ने उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार सहित कई सम्मान और पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'केजीएफ 2' में सुपरस्टार यश के साथ काम करते देखा गया था। वहीं रवीना को अगली बार संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी' में  काम करते देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके पास 'पटना शुक्ला' भी है।  
Prakash Raj: किच्चा सुदीप के भाजपा को समर्थन देने पर प्रकाश राज ने दी प्रतिक्रिया, बोले- स्तब्ध और आहत हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें