अभिनेत्री रवीना की हाल ही में रिलीज नई फिल्म 'मातृ' एक मां के बदले की कहानी है, जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है। फेसबुक लाइव पर रवीना ने 'मातृ' से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किए।
ये भी पढ़े- PICS: जोया अख्तर की पार्टी में कैटरीना और रणवीर रहे सेंटर ऑफ एट्रेक्शन
इस फिल्म के बारे में फेसबुक पर लाइव चेट के दौरान रवीना टंडन ने दर्शकों के साथ अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा कि जब तरन आर्दश ने उन्हें फोन कर बताया कि कैसे लोग फेसबुक और ट्विटर पर फिल्म को मिली रेटिंग के लिए लड़ रहे थे। तो उन्हें काफी अच्छा लगा।
गौरतलब इै कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मातृ' एक महिला प्रधान फिल्म हैं। इस फिल्म में रवीना लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आई है। उनके साथ मधुर मित्तल, दिव्या जगदाले, रुशाद राणा, अनुराग अरोड़ा, अलीशा ख़ान और शैलेन्द्र गोयल जो जैसे कलाकार दमदार अंदाज में नजर आए।
फिल्म 'मातृ' का निर्देशन डेब्युटेन्ट डायेरेक्टर अश्तर सैय्यद ने किया है। जबकि इस फिल्म को माइकल पेलिको ने लिखा है। 'मातृ' एक मां के बदले की कहानी है, जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है।