फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: 'ऐसा घाव जो कभी नहीं भरेगा', रवीना ने प्लेन क्रैश के बाद भरी उड़ान; हादसे को लेकर लिखा नोट

Mon, 16 Jun 2025 03:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Beginnings Raveena Tandon Jai Hind: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद उड़ान भरी और साथ ही प्लेन से शेयर किया एक इमोशनल नोट।
 
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के हादसे को कोई नहीं भुला सकता। ऐसा मंजर किसी की भी नींद उठा दें। इसी हादसे को लेकर रवीना ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दुख जताया और साथ ही नई शुरुआत को लेकर उड़ान भरी।
विज्ञापन

 

रवीना ने नई शुरुआत के बारे में किया जिक्र
रवीना ने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। रवीना की ये सभी तस्वीरें प्लेन के अंदर से खिंचीं गई हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में नई शुरुआत के बारे में जिक्र करते हुए लिखा, 'नई शुरुआत... सभी बाधाओं के बावजूद फिर से उठना और उड़ान भरना... सब कुछ फिर से शुरू करना, अधिक शक्ति की ओर नया संकल्प। माहौल गंभीर था और चालक दल के सदस्यों की मुस्कान दुख से रंगी हुई थी। मौन यात्री और चालक दल के सदस्य मौन संवेदना और सूक्ष्म आत्मविश्वास के साथ जुड़े हुए थे।' 


 

हादसे को लेकर जताया शोक
रवीना ने आगे अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर कैप्शन में लिखा, 'उन परिवारों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। एक ऐसा घाव जो कभी नहीं भरेगा। भगवान हमेशा आपकी मदद करें निडरता और दृढ़ इच्छाशक्ति, फिर से मजबूत बनने की। जय हिंद।' 
विज्ञापन

रवीना का वर्कफ्रंट
रवीना टंडन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। 'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अहमद खान करेंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में रवीना टंडन के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, लारा दत्ता के अलावा और भी कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मीट ब्रदर्स ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, फिरोज ए. नाडियाडवाला ने जियो स्टूडियो के बैनर तले किया गया है।

यह भी पढ़ें: Romantic Films: 2025-2026 में रिलीज होंगी कई रोमांटिक फिल्में, वरुण से लेकर सिद्धार्थ लगाएंगे प्यार का तड़का...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें