सार
Rasha Thadani Viral Video: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी मुंबई की भारी बारिश के बावजूद मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। साथ ही उन्होंने जिस तरह एक जरूरतमंद की मदद की, उसे देखकर फैंस राशा के कायल हो गए। देखें राशा थडानी का वायरल वीडियो।
राशा थडानी ने की जरूरतमंद महिला की मदद
- फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने करियर की शुरुआत पिछले साल ‘आजाद’ से की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली। लेकिन राशा के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। अपनी फिल्माें के अलावा वह अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बारिश के मौमस में मुंबई के एक मंदिर में पहुंचीं। इस दौरान एक बूढ़ी महिला उनसे मदद मांगती दिखे, राशा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। राशा की इस दरियादिली को फैंस अब खूब सराह रहे हैं।
जरूरतमंद महिला काे दिए 500 रुपये
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि राशा मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद बाहर निकलती हैं। अचानक सामने एक बूढ़ी महिला पड़ जाती हैं। वह राशा से कुछ मांगती हैं। राशा पर्स से 500 का नोट निकालकर उस महिला को देती है। बूढ़ी महिला राशा को खूब आशीष देती है। वीडियो में राशा की दरियादिली को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।