फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद के बाद रवीना टंडन ने किया बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कराने का समर्थन, बोलीं- ये वक्त बहुत तनावपूर्ण है

Mon, 12 Apr 2021 02:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवीना टंडन सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021
विज्ञापन
देशभर में बढ़ती कोरोना महामारी को लेकर सभी चिंतित है और ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं कराने की बात पर सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिन अभिनेता सोनू सूद ने परीक्षाओं को रद्द करने और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर प्रमोट करने की बात कही थी। अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी परीक्षाओं को ना कराने की बात का समर्थन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्रों के लिए ये वक्त बहुत ही तनावपूर्ण है। जब सभी बड़े लॉकडाउन मोड में हैं तो बच्चे परीक्षा देने के लिए बाहर जाये। बहुत बहादुर। जिन बच्चों के घरों में बुजुर्ग और माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। उन सदस्यों को भी वे बच्चे जोखिम में डाल देंगे।'
 

सोनू सूद
तो वहीं इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने इस मामले में कहा था, 'मैं उन सभी छात्रों से समर्थन करने का अनुरोध करता हूं, जो इस कठिन समय में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर हैं। एक दिन में 145 हजार तक बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों की संख्या चिंताजनक है। मुझे लगता है कि इतने सारे छात्रों के जीवन को जोखिम में डालने के बजाय, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति होनी चाहिए।'
 

 
विज्ञापन

सोनू सूद
सोनू सूद ने आगे कई देशों का हवाला देते हुए कहा था, 'सऊदी अरब और मैक्सिको जैसे देशों में कोरोना के बहुत कम मामले होने के बावजूद भी शैक्षणिक संस्थानों ने परीक्षा रद्द कर दी हैं। लेकिन हमारे यहां केस बहुत ज्यादा हैं और हम फिर भी एग्जाम कराने की सोच रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन परीक्षा के लिए ये सही वक्त है।'



फिलहाल, अभी इस मामले में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि परीक्षाएं कराई जाएंगी अन्यथा रद्द की जाएंगी। लेकिन सेलेब्स और बच्चों के माता-पिता परीक्षाओं को रद्द कराने की मांग लगातार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी लड़की को देखकर आप खा सकते हैं धोखा, करिश्मा कपूर से हूबहू मिलती है शक्ल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें