फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना टंडन के बर्थडे पर राशा ने दी इस अंदाज में दी मां को बधाई, प्रशंसकों ने कहा- क्यूट जोड़ी

Sat, 26 Oct 2024 03:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी बेटी राशा ने खूबसूरत अंदाज में तस्वीरें साझा कर मां को बधाई दी है। 
विज्ञापन
रवीना टंडन-राशा - फोटो : इंस्टाग्राम @ rashathadani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। रवीना टंडन के जन्मदिन पर उनकी बेटी राशा ने तस्वीर साझा की हैं। उनकी तस्वीर में रवीना टंडन और राशा का खूबसूरत रिश्ता नजर आ रहा है। राशा ने मां के जन्मदिन पर खास अंदाज में प्यार जताया है। इन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने भी तारीफ की है।
विज्ञापन

रवीना टंडन-राशा - फोटो : इंस्टाग्राम @ rashathadani
मां को दी इस अंदाज में बधाई
राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने केक और बर्थडे पर उत्साहित होने की बात इमोजी भी पोस्ट में साझा की हैं। राशा ने इसमें अपने बचपन की तस्वीर भी शामिल की है, जिसमें वे अपनी मां की गोदी में हैं। राशा अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीरों में भी बहुत प्यारी लग रही हैं, दोनों की क्यूट जोड़ी को प्रशंसकों ने पसंद किया है। वहीं, अपने जन्मदिन पर खुद रवीना ने भी मस्ती करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
 

Naam: 'सिंघम अगेन' की दस्तक से पहले अनीस बज्मी के साथ अजय देवगन की नई फिल्म 'नाम' का एलान, रिलीज डेट का खुलासा

रवीना टंडन-राशा - फोटो : इंस्टाग्राम @ rashathadani
राशा ने शेयर की क्यूट तस्वीरें
पहली तस्वीर में रवीना टंडन ने गोल्डन ड्रेस पहनी है, साथ में उनकी बेटी राशा सिल्वर लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। अगली तस्वीर में रवीना और राशा ने काले रंग की ड्रेस पहनी है। एक अन्य तस्वीर में रवीना अपने डॉग के साथ नजर आ रही हैं। राशा ने अपने बचपन की तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो अपनी मां गोदी में हंसती हुई नजर आ रही हैं। रवीना और राशा एक साथ तैयार हो रही हैं। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।
 

South Actors Fitness: फिटनेस का ध्यान रखते हैं ये साउथ अभिनेता, वर्कआउट के साथ सही डाइट का भी रखते हैं ख्याल

 
विज्ञापन

रवीना टंडन-राशा - फोटो : इंस्टाग्राम @ rashathadani
प्रशंसकों ने की मां-बेटी की तारीफ
रवीना टंडन और राशा की तस्वीर पर प्रशंसकों ने भी कमेंट कर अपनी अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट जोड़ी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां बेटी की खूबसूरत जोड़ी'। आप दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, 'आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रही हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें