फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratna Pathak: 'उनके चश्मे पर मेरा दिल आ गया था', रत्ना ने नसीरुद्दीन शाह के साथ पहली मुलाकात को किया याद

Sat, 24 Jun 2023 11:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। अब अभिनेत्री ने अपने पति नसीरुद्दीन शाह की तारीफों के पुल बांधे है।
विज्ञापन
रत्ना और नसीरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ओटीटी की दुनिया में धूम मचा रही हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘हैप्पी फैमिली कंडीशंस’ अप्लाई प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। आपको बता दें, अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्रेस ने लगभग 40 साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिताए हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। अब अभिनेत्री ने अपने पति नसीरुद्दीन शाह की तारीफों के पुल बांधे है।

विज्ञापन

पहली बार मुलाकात के बारे में साझा किए किस्से
हाल ही में, रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब टॉक शो ‘द आइकॉन्स’ में एक साथ नजर आईं । शो में रत्ना पाठक ने खुलासा किया कि वह अपने पति नसीरुद्दीन शाह से पहली बार एक नाटक की रिहर्सल के दौरान मिली थीं और बताया कि कैसे उन्होंने खुद को एक जॉइंट फैमिली में एडजस्ट किया क्योंकि नसीरुद्दीन की पिछली शादी से पहले से ही एक बेटी थी।

Tamannaah-Vijay: जब तमन्ना ने विजय के लिए तोड़ी अपनी 17 साल पुरानी नो किसिंग पॉलिसी, ऐसा था अभिनेता का रिएक्शन

शादी के बाद नसीरुद्दीन की मदद से जॉइंट फैमिली में किया एडजस्ट
इस टॉक शो में जब ट्विंकल ने रत्ना से पूछा कि वह नसीरुद्दीन से कैसे मिलीं तो उन्होंने बताया, “एक रिहर्सल में हम दुबे जी के साथ एक नाटक कर रहे थे और इसका नाम संभोग से संन्यास तक था, जो हमारे जीवन की पूरी कहानी को कवर करता है। संन्यास लेना बाकी है बस। नसीरुद्दीन ने जॉन लेनन का शानदार चश्मा पहना हुआ था और मुझे वह पसंद है। उस समय उन्होंने दाढ़ी भी रखी थी और मुझे दाढ़ी वाले पुरुष पसंद हैं।"

Dharmendra: धर्मेंद्र ने सेट से आलिया भट्ट के साथ साझा की बेहद खास तस्वीर, अभिनेत्री के लिए लिखा यह प्यारा नोट

विज्ञापन

पहली नजर में अभिनेता से हो गया था प्यार
आगे रत्ना की बात तो बीच काटते हुए उनकी बहन सुप्रिया ने सवाल किया कि नसीरुद्दीन से मिलने से पहले आप कितने लोगों को जानती थीं। इस पर रत्ना ने जवाब दिया, ‘सुप्रिया, कॉलेज में बहुत सारे अच्छे दिखने वाले लड़के थे। मेरे पास आंखे थी, इसलिए मैं उन्हें देखती थी।’  इस पर जवाब देते हुए सुप्रिया ने कहा, ‘नहीं, आपने ऐसा नहीं किया, आपकी नजरें केवल नसीरुद्दीन पर थीं।’

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें