फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashtra Kavach OM: 'राष्ट्र कवच ओम' का गाना 'काला शा काला' रिलीज, जबरदस्त डांस करती नजर आईं 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस

Thu, 16 Jun 2022 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी के अलावा प्रकाश राज, जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज एक्टर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। बतौर डायरेक्टर कपिल इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
काला शा काला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' का पहला गान 'काला शा काला' रिलीज हो गया है। यह एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे राही और देव नेगी ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने में ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी अपने जबरदस्त डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। 'काला शा काला' को अमजद नदीम और एनबी ने कंपोज किया है। वहीं, इसे मशहूर गीतकार कुमार ने लिखा है। फिल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इस गाने में अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस संजना सांघी भी गाने में नजर आई हैं। गाना सुनने में काफी अच्छा है जो जल्द ही लोगों के जुबान पर चढ़ सकता है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। महज कुछ ही घंटों में इस गाने पर पांच लाख 78 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज
बता दें कि हाल ही में 'राष्ट्र कवच ओम' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें आदित्य रॉय कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आए थे। ट्रेलर में एक्टर अपने अतीत के सवालों का जवाब ढूंढते नजर आए थे। साथ ही वह अपने पिता पर लगे आरोप को गलत साबित करने की कोशिश करते भी दिखे थे। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है आदित्य की अपकमिंग फिल्म फुल मसाले के साथ देशभक्ति से भरपूर होगी। 

विज्ञापन

ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी के अलावा प्रकाश राज, जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज एक्टर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। बतौर डायरेक्टर कपिल इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले वह कई फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी निकेत पांडे और राज सलूजा ने लिखी है। वहीं, इसका निर्माण जी स्टूडियो, अहमद खान और शायरा खान ने किया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें