फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ViRosh Wedding: शादी के बाद रश्मिका ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं एशिया की पहली स्टार

Sat, 28 Feb 2026 01:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने सामने आते ही इंस्टाग्राम पर हंगामा मचा दिया था। अब शादी के बाद रश्मिका ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और किस मामले में विराट से आगे निकलीं रश्मिका…
विज्ञापन
विजय-रश्मिका और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna और @virat.kohli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में एक-दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थामा। फैंस को इनके एक होने का बेसब्री से इंतजार था। इसीलिए जैसे ही दोनों ने शादी के बाद पहली पोस्ट साझा की, फैंस के कमेंट और लाइक्स की उस पर बाढ़ आ गई। दोनों के प्रति फैंस की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रश्मिका की पोस्ट एशिया में सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली पोस्ट बन गई है। इस मामले में रश्मिका ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रश्मिका ने विराट को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

विरोश की शादी की पहली पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रश्मिका ने 26 फरवरी को इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने विजय के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा।
 




रश्मिका के पोस्ट डालते ही इंस्टाग्राम पर तुरंत वायरल हो गई और लाइक्स की संख्या 23.5 मिलियन तक पहुंच गई। इसके साथ ही रश्मिका की पोस्ट एशिया में सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाली पोस्ट बन गई।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप जीतने वाली पोस्ट सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली पोस्ट थी। विराट की इस पोस्ट पर 22.9 मिलियन लाइक्स थे।
 


बता दें कि विराट के इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा हैं। लेकिन अब रश्मिका की शादी की पोस्ट ने लाइक्स के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

लगातार बढ़ रहे लाइक्स
26 फरवरी को उदयपुर में कपल ने तेलुगु और कोडेला दोनों परंपराओं से शादी की थी। शादी के बाद 26 फरवरी की शाम को विजय और रश्मिका दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शादी की जानकारी दी थी। दोनों ने अपनी-अपनी पोस्ट में शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं।
 




इसके साथ ही कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यारा नोट भी लिखा था। इसमें रश्मिका की इंस्टाग्राम पोस्ट को 23.5 मिलियन लाइक्स मिले, जबकि विजय की पोस्ट को 18.5 मिलियन लाइक्स मिले। हालांकि, दोनों ही पोस्ट पर अभी भी लाइक्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

विज्ञापन

विजय रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद इस अंदाज में पहली बार दिखा था कपल
शादी के बाद रश्मिका और विजय पहली बार शादीशुदा जोड़े के रूप में एयरपोर्ट पर नजर आए थे। रश्मिका लाल रंग के अनारकली सूट में नजर आई थीं। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र में रश्मिका को देखकर फैंस काफी खुश और उत्साहित हुए।

वहीं विजय शॉर्ट सफेद कुर्ता और पैंट में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज दिए और शादी की बधाइयां मिलने पर उनका अभिवादन जताया। कपल ने पहले हाथ जोड़कर लोगों का शुक्रिया अदा किया, उसके बाद फैंस और पैप्स को फ्लाइंग किस भी दिया। जब एक पैपराजी ने अभिनेत्री को 'रश्मिका देवरकोंडा' कहकर पुकारा, तो वे शरमा गईं और मुस्कुराईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें