फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में शादी के लिए पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा? समारोह के लिए होगी तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था

Mon, 23 Feb 2026 08:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Virosh Wedding: अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के लिए आज सोमवार को उदयपुर रवाना हो चुके हैं। जानिए वहां की तैयारियों के बारे में। खासतौर पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर क्या किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ दिनों दूर है। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी। अब सोमवार को उन्हें हैदराबाद से उदयपुर जाते हुए देखा गया। जानकारी के अनुसार, उनकी शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली है। जानिए शादी में किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं?

विज्ञापन

कैसी होगी सुरक्षा
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, शादी की जगह पर तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लोकल पुलिस के साथ हैदराबाद से सुरक्षा टीमों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी भी तैनात रहेगी। इससे जोड़े की प्राइवेसी बनी रहेगी और सब कुछ सुचारू रूप से हो सकेगा।

कौन होगा शादी में शामिल
शादी में सिर्फ रश्मिका और विजय के परिवार के सदस्य और बहुत कम करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसे भी सगाई की तरह निजी रखने की योजना है। कुल मेहमानों की संख्या लगभग 100 के आसपास रह सकती है। वहीं 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखा जाएगा।

रश्मिका का पोस्ट
रविवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जैसा मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया और 'विरोश' (Vijay + Rashmika) नाम दिया। इसलिए वे अपनी शादी को 'विरोश की शादी' या 'The Wedding of VIROSH' नाम दे रहे हैं। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि आप हमेशा हमारे साथ रहें।

 
विज्ञापन

कब से डेटिंग कर रहे हैं रश्मिका और विजय
रश्मिका और विजय दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' और 2019 में 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। फैंस ने तब से उनके रिश्ते की बातें शुरू की थीं, जब वे साथ छुट्टियां मनाते या एक-दूसरे के घर की तस्वीरें शेयर करते दिखते थे।

यह भी पढ़ें: कटरीना के बाद आलिया भट्ट ने भेजा आदित्य धर के बेटे वेदाविद के लिए प्यारा गिफ्ट, यामी गौतम ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें