फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रणबाली' से लेकर 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, दिखेगा एक्शन-रोमांस का तड़का, साथ दिखेंगे ये अभिनेता

Sun, 29 Mar 2026 04:34 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Upcoming Movies: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी रचाई है। रश्मिका की शादी के बाद से ही उनके फैंस उनकी आगामी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद रश्मिका मंदाना कई बड़ी बजट की फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इस लिस्ट में 'रणबाली' से लेकर 'एनिमल पार्क' और 'कॉकटेल 2' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में एक्शन, रोमांस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। रश्मिका मंदाना इन सभी फिल्मों के जरिए अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाली हैं। दर्शक इन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मैसा - फोटो : X
'मैसा'
'मैसा' एक तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रश्मिका एक गोंड जनजाति की महिला का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार बहुत बेबाक, जोशीला, साहसी और मजबूत इच्छाशक्ति वाला है। इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। यह फिल्म गोंड जनजाति की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर है।
विज्ञापन

3 of 7
रणबाली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'रणबाली'
'रणबाली' एक तेलुगु फिल्म है। इसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म साथ में होगी। 'रणबाली' की कहानी 18वीं सदी की है। यह रायलसीमा क्षेत्र के एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की कहानी है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। रश्मिका इस फिल्म में विजय की पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।

4 of 7
पुष्पा 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 3: द रैम्पेज'
'पुष्पा 3: द रैम्पेज' सुपरहिट 'पुष्पा' सीरीज की तीसरी फिल्म है। रश्मिका मंदाना एक बार फिर श्रीवल्ली के रोल में वापसी करेंगी। अल्लू अर्जुन फिर से 'पुष्पा' के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में पिछले भागों से भी ज्यादा एक्शन, रोमांस और रोमांच देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
'कॉकटेल 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक अनोखी और अलग तरह की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अल्लू अर्जुन-एटली-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
AA22xA6
AA22xA6 एक तेलुगु फिल्म है। इसमें दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक एटली कर रहे हैं। कहानी एक दिव्य योद्धा (अल्लू अर्जुन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अराजकता से लड़ता है और पूरे ब्रह्मांड को बचाने का मिशन लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एनिमल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल पार्क'
'एनिमल पार्क' 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' की सीक्वल है। 'एनिमल पार्क' की शूटिंग 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर दो हमशक्ल किरदारों में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना अपनी पिछली भूमिका गीतांजलि (रणविजय सिंह की पत्नी) को फिर से निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: अनुराग बसु की फिल्म की लीक हुई तस्वीरें, कश्मीर शेड्यूल में साथ नजर आए कार्तिक आर्यन और श्रीलीला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें