शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा
इससे पहले एक पोस्ट में रश्मिका ने अपनी चोट की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'अब आपको आसान भाषा में बताती हूं कि मुझे क्या हुआ है। हमारी हिप के दोनों तरफ 4-4 टेंडन होती हैं। जो हिप को पैरों से जोड़ती हैं। मेरी राइट हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया है। अब उसके दोबारा जुड़ने के बाद ही मैं अपना पैर ठीक से उठा पाऊंगी और पहले की तरह चल-फिर पाऊंगी। ये सब मेरी फिल्म मैसा की डांस शूटिंग के दौरान हुआ।’
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका की आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। रश्मिका इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में भी नजर आएंगी।