'द गर्लफ्रेंड' को लेकर रश्मिका की खास बातें
रश्मिका मंदाना ने फिल्म द गर्लफ्रेंड को लेकर अपने दिल की बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जब निर्देशक राहुल रविंद्रन ने उन्हें पहली बार इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, तो वह इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। स्क्रिप्ट के कई पल उनके दिल को गहरे छू गए। रश्मिका ने कहा कि ये कहानी और भावनाएं इतनी खास थीं कि उन्हें लगा जैसे वह इन्हें पहले भी महसूस कर चुकी हैं। उन्हें हैरानी हुई कि ये गहरी बातें एक मेल निर्देशक की सोच से आईं, जो आमतौर पर लोग समझ नहीं पाते।
भूमा किरदार के बारे में
रश्मिका ने बताया कि भूमा उनके लिए बहुत खास है क्योंकि यह किरदार काफी हद तक उनसे मिलता-जुलता है। भूमा को निभाते हुए उन्होंने खुद को बेहतर समझा। राहुल जब कोई सीन समझाते थे, तो वह बिना किसी सवाल के उसे समझ जाती थीं। रश्मिका का दिल प्यार, गर्व और खुशी से भरा है। वह चाहती हैं कि दर्शक भी वही महसूस करें, जो उन्होंने फिल्म बनाते वक्त किया। भूमा उनके लिए बहुत कीमती है, और वह चाहती हैं कि दर्शक उसे प्यार और समर्थन दें। आखिर में रश्मिका ने खुद को भूमा के रूप में साइन ऑफ करते हुए लिखा, 'कृपया भूमा की रक्षा करें, उसे प्यार दें और उसका साथ दें।'
यह भी पढ़ें: एक-दूजे से जुदा हो रहे हुनर हाली-मयंक गांधी, शुरू हुई तलाक की कार्यवाही, पैपराजी से मुंह छुपाते नजर आए एक्टर