फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दो हफ्ते खुशनुमा रहे…’ रश्मिका और विजय ने साझा की रिसेप्शन की वीडियो, प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

Thu, 05 Mar 2026 08:46 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Share Reception Video: आज रश्मिका और विजय ने अपने रिसेप्शन का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ फैंस के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर किया रिसेप्शन का वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया था। इस फंक्शन में कई साउथ सेलेब्स शामिल हुए। गुरुवार को रश्मिका और विजय ने रिसेप्शन का वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही फैंस से मिले बेइंतहा प्यार के लिए शुक्रिया कहा है।

विज्ञापन


रश्मिका और विजय ने फैंस को कहा शुक्रिया
इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन का वीडियो साझा करते हुए, कैप्शन में रश्मिका और विजय ने लिखा, ‘रिसेप्शन की शाम। पिछले दो हफ्ते बहुत खुशनुमा रहे हैं। हर दिन, हर पल और हर इंसान ने हमें प्यार से भर दिया है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘हमारी तरफ से भी बहुत सारा प्यार और किस। साथ ही बहुत शुक्रिया।’
 


 

साउथ और बॉलीवुड सेलेब्स हुए थे रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में शामिल

विज्ञापन

इस कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड से कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, करण जौहर जैसे सेलेब्स शामिल हुए। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से रामचरण, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, श्रीलीला के अलावा कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। रिसेप्शन से विजय और रश्मिका की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
 

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@weddingsutra
विजय और रश्मिका ने उदयपुर में की थी शादी
26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक मिले। शादी के बाद यह कपल एक फिल्म 'रणबाली' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें