राशा का क्यूट वीडियो
राशा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक बिल्ली के बच्चे के साथ बड़े ही प्यार से खेलती नजर आ रही हैं। पहले राशा बिल्ली के बच्चे को प्यार के गोद में उठाती हैं और फिर उसे किस करती हैं। फिर राशा अपनी मां रवीना से कहती हैं कि मां यह मेरे साथ डांस कर रही है। फिर रवीना कहती हैं बेटा उसे चोट लग जाएगी। उसे वापस रखो। राशा का यह छोटा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
राशा के इस क्यूट वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'तुम बहुत प्यारी हो राशा थडानी', वहीं एक फैन ने लिखा, '100 बार देखने लायक वीडियो!', एक और फैन ने लिखा, 'अब तक का सबसे प्यारा वीडियो', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे राशा बहुत पसंद है और उसका परिवार भी प्रकृति का बहुत समर्थन करता है', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे प्यारी छोटी लड़की, जो मैंने अपने पूरे जीवन में देखी है', एक और फैन ने लिखा, 'आप निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'दोनों की आवाज क्यूटनेस ओवरलोड रवीना मैम की आवाज एक्स्ट्रा ओवरलोडेड।'
यह भी पढ़ें: Raveena Tandon: 'एक दिन हम सभी दीवार पर टंगी तस्वीर बनकर रह जाएंगे', रवीना टंडन ने शेयर किया इमोशनल नोट