फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासकल्स जैसी फिल्में फिर नहीं करुंगाः अजय देवगन

Wed, 02 Jan 2013 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2011 में रिलीज हुई डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'रासकल्स' को करना अजय देवगन अपने करियर की सबसे बड़ी गलती मानते हैं। इस फिल्म को संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया था। बुरी तरह से फ्लाप हुई इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, कंगना रणावत और अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि मुझे शुरू से इस बात का डर था कि दर्शक इस फिल्म की अश्लीलता की वजह से इसे खारिज कर देंगे। दर्शकों के दिमाग में मेरी जो इमेज बनी हुई है यह फिल्म इसके उलट थी।
विज्ञापन


मेरा दिल इस बात को कह रहा था लेकिन मैने वहां अपने दिल की नहीं सुनी। अजय देवगन ने कहा कि इस फिल्म को संजय दत्त प्रोड्यूस कर रहे थे। फिल्म करने की सबसे बड़ी वजह यही रही। उन्होंने कहा कि मुझे और संजय को इस बात का ध्यान देना चाहिए था कि फिल्म की पटकथा कमजोर है और वह उनकी इमेज से मैच नहीं खाती। अजय देवगन ने कहा कि मैं अपने चाहने वालों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं दोबारा 'रासकल्स' जैसी सतही फिल्में नहीं करुंगा। मैं रोल में विविधता तो लाता रहूंगा पर घटिया तरह से लिखे गए रोल नहीं करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें