अनुराग कश्यप के साथ रैपर डिवाइन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जोया अख्तर से पहले निर्देशक अनुराग कश्यप ने डिवाइन की काबिलियत को पहचाना था। न्यूक्लिया और डिवाइन को लेकर अनुराग ने अपनी फिल्म और वेब सीरीज में संगीत के कुछ प्रयोग भी किए। लेकिन, डिवाइन का अपना फैनबैस इतना विस्तृत है कि उनके संगीत की लोकप्रियता अब किसी फिल्म, वेब सीरीज या म्यूजिक कंपनी से आगे निकल चुकी है। जी म्यूजिक कंपनी से बीच में उनका पंगा भी हुआ और उनका एक गाना यूट्यूब से इसी चक्कर में हटाया भी गया लेकिन, डिवाइन की गाड़ी अब भी पूरी रफ्तार में ही है।
क्रिकेटर विराट कोहली के नक्शेकदम डिवाइन भी अब देसी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टकाटक पर आ चुके हैं। टकाटक पर पिछले कुछ दिनों से हर रोज शाम को कुछ मशहूर कलाकार लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अंकुर तिवारी और कृष्णा के बाद शनिवार को डिवाइन का नंबर लगा है। शनिवार रात 8.30 बजे से डिवाइन की महफिल जमेगी। डिवाइन के बाद आने वाले दिनों में अर्जुन कानूनगो व एश किंग भी कतार में हैं।
रैपर डिवाइन (बीबीसी एशियन नेटवर्क)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने डिजिटल लाइव शो के बारे में डिवाइन कहते हैं, ‘‘लोगों का घरों पर रहते हुए ही मनोरंजन करना हम कलाकारों का धर्म है। इसके जरिए हम अपने चाहने वालों का मनोरंजन तो करते ही हैं, उनको थोड़ा व्यस्त भी रखते हैं। तमाम कलाकारों ने मिलकर ये अभियान छेड़ा है और यह अभियान लोगों को कोविड19 से लड़ाई में आर्थिक सहयोग करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। मुझे खुशी है कि अपने फैंस के साथ मिलकर मैं इसमें अपना योगदान दे पाया।’’