एक्टर रणवीर शौरी अपने बदले-बदले व्यवहार की वजह से चर्चा में हैं। अब वो पहले से काफी बुरे हो गए हैं। दरअसल रणवीर इरोस नाउ की अगली वेब सीरीज में ऐसे शख्स का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं जो बड़ा ही अजीब इंसान हैं।
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक रणवीर शौरी बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों और डिजिटल शो का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में रिलीज इरोस नाउ की वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' में भी उन्हें देखा गया। रणवीर अपनी अगली वेब सीरीज 'फ्लिप' के साथ एक और मनोरंजक कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
Ranvir Shorey
- फोटो : social media
'फ्लिप' इरोस नाउ-सीरीज है जिसमें चार अलग-अलग और आकर्षक शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। रणवीर शौरी 'बुली' ड्रामा-थ्रिलर शो में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इरोस नाउ वेब-सीरीज़ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणवीर के शॉर्ट फिल्म में किरदार का नाम बुली है।
बहुत कम उम्र में हुई एक घटना ने उसके जीवन और उसके व्यक्तित्व को पूरी तरह से बदल दिया और उसे सामाजिक रूप से अजीब बना दिया। वह कभी भी किसी के लिए अच्छा नहीं रहा - चाहे वह उसकी पत्नी हो, उसका बॉस हो, उसके माता-पिता या उसके सहयोगी हों। 'बुली' इरोस नाऊ की चार मनोरंजक कहानियों में से एक है जिसका टाइटल 'फ्लिप' है। फ्लिप की प्रत्येक कहानी एक या कई घटनाओं पर आधारित होगी।