फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3 Controversy: 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर की टीम ने जारी किया बयान, बताया एक्टर ने क्यों साधी मामले पर चुप्पी

Mon, 25 May 2026 09:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर हो गया है। अब इस पूरे मामले पर एक्टर की टीम की ओर से बयान भी सामने आया है। जानें क्या है पूरा विवाद। 
 
विज्ञापन
रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ‘डॉन 3’ मामले में सख्त कदम उठाते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि फेडरेशन से जुड़े वर्कर्स, टेक्नीशियन और सदस्य फिलहाल रणवीर या उनके प्रोजेक्ट्स के साथ काम नहीं करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने अचानक ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे थे और इसकी तैयारियां काफी आगे बढ़ चुकी थीं। शूटिंग की प्लानिंग हो चुकी थी, लोकेशन और टीम तैयार थी, लेकिन आखिरी समय पर रणवीर के हटने से प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद थे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। वहीं, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि इस वजह से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

डॉन 3 पर फरहान अख्तर ने दिया लेटेस्ट अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar, ranveersingh

FWICE ने लिया बड़ा एक्शन
FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री भरोसे पर चलती है। जब किसी अभिनेता को साइन किया जाता है, तो उसके हिसाब से पूरी तैयारी शुरू हो जाती है और करोड़ों रुपये खर्च होते हैं।

ऐसे में अगर कोई स्टार आखिरी समय में फिल्म छोड़ देता है, तो इसका असर सिर्फ निर्माता पर नहीं बल्कि सैकड़ों वर्कर्स और टेक्नीशियनों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार इंडस्ट्री के लिए एक खतरनाक ट्रेंड बन सकता है।

डॉन 3 फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में आमिर खान का क्या था रोल? 
अशोक पंडित ने यह भी बताया कि फेडरेशन ने पहले इस मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश की। रणवीर सिंह को कई बार बुलाया गया, नोटिस और रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। बाद में उनकी टीम की तरफ से एक ईमेल आया, जिससे फेडरेशन संतुष्ट नहीं है। फेडरेशन चाहता था कि रणवीर खुद सामने आकर अपनी बात रखें, क्योंकि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री के भरोसे का मामला है।

बताया जा रहा है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने कोशिश की, यहां तक कि आमिर खान ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।

विज्ञापन

रणवीर सिंह, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की टीम का बयान 
इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह की टीम का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइज का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने जानबूझकर इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी है, क्योंकि वह मानते हैं कि ऐसे मामलों को सम्मान और समझदारी के साथ सुलझाना चाहिए। रणवीर का फोकस फिलहाल अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है, और वह सभी के लिए सम्मान और शुभकामनाएं रखते हैं।

कुल मिलाकर, यह विवाद अब इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे यह मामला कैसे सुलझता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें