फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन के साथ काम नहीं करना चाहते रणवीर?

विज्ञापन
विज्ञापन
-अपने गॉडफादर को कोई ना कैसे कहे? रणवीर सिंह इन दिनों इसी उलझन में फंस गए हैं। जब से आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन में अगली फिल्म की घोषणा की है तब से सब जानते हैं कि इसमें उन्होंने रणवीर सिंह को लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद यह भी खबर आई कि फिल्म में रणवीर की हीरोइन वानी कपूर होंगी। बस, यही बात इस ऐक्टर को परेशान कर रही है।

आज रणवीर जिस जगह पर हैं, उसमें आदित्य का बड़ा हाथ है और वानी उन्हीं की खोज हैं। जो फ्लॉप फिल्मों के बाद आज कहीं नहीं हैं। ऐसे में आदित्य वानी को रणवीर के साथ पर्दे पर उतार कर स्टार बनाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन

अब क्या करेंगे रणवीर

सूत्रों का कहना है कि रणवीर इस बात से बहुत उत्साहित थे कि वह आदित्य की अगली फिल्म के हीरो हैं, परंतु जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी हीरोइन वानी होंगी उनका उत्साह ठंडा पड़ गया।

हालांकि वह आदित्य का बहुत सम्मान करते हैं इसलिए उनसे कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। असल में उन्हें उम्मीद थी कि आदित्य जब खुद फिल्म बना रहे हैं तो किसी जमी हुई बढ़िया हीरोइन को लेंगे।

मगर जैसे ही उन्होंने वानी का नाम सुना, वह हैरान रह गए। उल्लेखनीय है कि वानी का करिअर शुद्ध देसी रोमांस (2013) में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट शुरू हुआ था। सुशांत भी बॉक्स ऑफिस कामयाबी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें