फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने दुलारा, मोहित चौहान के साथ गाया गाना; अनंत अंबानी के जन्मदिन में रणवीर सिंह ने ऐसे किया एंजॉय

Thu, 09 Apr 2026 06:08 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh At Anant Ambani Birthday Bash: जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन का जश्न जारी है। इस जश्न से अब रणवीर सिंह के फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जानिए किस अंदाज में दिखे रणवीर…
विज्ञापन
अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में रणवीर सिंह और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंत अंबानी के जन्मदिन का जश्न एक दिन पहले से ही शुरू हो चुका है। इस जश्न में शामिल होने के लिए बी-टाउन के भी कई सितारे पहुंचे हैं। इसमें शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। जामनगर में हो रहे इस जश्न के अब कुछ फोटो और वीडियोज सामने आए हैं। इनमें ‘धुरंधर’ फेम अभिनेता रणवीर सिंह एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने गाया ‘डूबा डूबा’ गाना

विज्ञापन

सिंगर हर्षदीप कौर के पति मनकीत सिंह ने रणवीर सिंह का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में रणवीर मनकीत और सिंगर मोहित चौहान के साथ 'सिल्क रूट' का मशहूर गाना 'डूबा डूबा' गा रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिल्वर कलर की शाइनिंग वाली पैंट और ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक कलर का हैट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों मस्ती में गाना गा रहे हैं और रणवीर दोनों के कंधों पर हाथ रखे खड़े हैं।
 


 

शाहरुख के साथ दिखे रणवीर
इसके अलावा रणवीर सिंह का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पार्टी के दरमियान शाहरुख खान और अनंत अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में शाहरुख रणवीर के गालों को सहलाते और उनसे बात करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 


 

हर्षदीप ने रणवीर को बताया प्योर हार्ट
वहीं हर्षदीप कौर ने भी रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों प्यार से गले मिलते हुए कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं।
 




इस तस्वीर के साथ हर्षदीप ने कैप्शन में लिखा, ‘जब भी मैं इस इंसान से मिलती हूं, वह वही प्यार और ऊर्जा बिखेरते हैं। उनका व्यक्तित्व, उनकी गर्मजोशी, उनका गले मिलना, आपको बहुत खास महसूस कराता है। एक अनमोल रत्न! लव यू रणवीर।’ उन्होंने रणवीर को प्योर हार्ट वाला इंसान बताया।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें